Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: फ्लाइट के बीच इशांत शर्मा ने बैग खोला, तो कोहली ने ले लिए मजे

स्पोर्ट्स डेस्क। BCCI ने एक VIDEO शेयर किया है, जिसमें भारतीय टेस्ट टीम की दक्षिण अफ्रीका तक के ट्रैवल की मौज मस्ती दिखाई गई है। फ्लाइट के बीच में इशांत शर्मा (Ishant Sharma) जैसे ही अपना बैग खोलते हैं, टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) उनके पास पहुंचकर मजे लेने लगते हैं। इशांत शर्मा (Ishant Sharma) के बैग में चप्पल से लेकर सारी चीजें भरी हुई थीं। विराट कोहली (Virat Kohli) उनका मजा लेते हुए कहते हैं कि इशांत शर्मा (Ishant Sharma) इस बैग के साथ दुनिया के किसी कोने में भी भाग सकते हैं।
इस VIDEO में मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद उन्होंने ब्रेक में क्या कुछ किया। जबकि चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने बताया कि वह कैसे सोने की कोशिश कर रहे हैं और सो नहीं पा रहे हैं। बता दे की दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद टीम बायो बबल बस में बैठकर उस रिजॉर्ट में पहुंची, जहां उन्हें क्वारंटाइन होना है। उस रिजॉर्ट में टीम इंडिया का शानदार स्वागत हुआ। भारत और दक्षिण अफ्रीका (India Vs South Africa) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से खेली जानी है।
भारतीय टेस्ट स्क्वॉड
विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, प्रियंक पांचाल, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।


Herald