Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लाइव मैच के दौरान कैप्टन ने गर्लफ्रेंड की तरह बॉलर को किया किस, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया में इस समय बिग बैश लीग (Big Bash League) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है। लीग के 16वें मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) का सामना सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) से हुआ। सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) ने अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में लाइव के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसका VIDEO सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 बता दे की सिडनी ​क्रिकेट ग्राउंड पर एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) की टीम अपने 147 रन के स्कोर का बचाव करने उतरी। कप्तान पीटर सिडल (Peter Siddle) ने डेनियल वॉरेल (Daniel Worrell) को पहला ओवर थमाया। ओवर के दौरान सिडल सर्कल के अंदर ही फील्डिंग कर रहे थे। पहली गेंद के बाद सिडल (Peter Siddle) और डेनियल वॉरेल (Daniel Worrell) के बीच पहले तो खूब मस्ती भरी बातचीत हुई, उसके बाद सिडल (Peter Siddle) ने डेनियल वॉरेल (Daniel Worrell) के गाल पर किस कर लिया। 
सिडल (Peter Siddle) और डेनियल वॉरेल (Daniel Worrell) का यह VIDEO सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैन्स भी इस VIDEO पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कैप्टन विकेट लेने के लिए अपने बॉलर को मोटिवेट कर रहे हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि यह अलग तरह का प्यार है।


Herald