स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ऑन द फील्ड हो या ऑफ द फील्ड डांस करने का जब भी मौका मिलता है, तो उसे छोड़ते नहीं हैं। सेंचुरियन में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) टीम होटल के स्टाफ के साथ डांस करते नजर आए, जिसका VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Waking up after historic overseas test win be like 💃🕺💥❤️@imVkohli #ViratKohli pic.twitter.com/fDdBdHVW2q
— `` (@KohlifiedGal) December 31, 2021
बता दे की विराट कोहली (Virat Kohli) इस VIDEO में अपने हाथ में कुछ सामान उठाए हुए हैं, लेकिन उनके डांस मूव्स फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। सेंचुरियन टेस्ट में भारत ने निर्णायक दिन मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम को 113 रनों से पटखनी दी। भारत और दक्षिण अफ्रीका (India Vs South Africa) के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट स्टेडियम (SuperSport Park Cricket Stadium) में खेला गया।
टीम इंडिया ने 4 से कम दिन के समय में मैच अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल (KL Rahul) ने सेंचुरी लगाई, जबकि मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने जबर्दस्त गेंदबाजी की। केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच चुने गए।
Herald