Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शेन वॉर्न ने रविचंद्रन अश्विन की तारीफों के बांधे पुल, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। महान स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) ने भारतीय स्टार रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की जमकर तारीफ की है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने साथ ही हमवतन नाथन लियोन (Nathan Lyon) भी तारीफ की और कहा कि ये दोनों स्पिनर आगे आने वाले समय में उनका और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। मौजूदा समय में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन (Nathan Lyon) को टेस्ट में सबसे बेस्ट स्पिनर माना जा रहा है।
Ashwin
 ऐसा माना जा रहा है कि ये दोनों स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) और मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। शेन वॉर्न (Shane Warne) ने साथ ही कहा है कि ये दोनों स्पिनर 1000 विकेट चटका सकते हैं। शेन वॉर्न (Shane Warne) ने हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा, 'मुझे उम्मीद है कि रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और नाथन लियोन (Nathan Lyon) दोनों (वार्न और मुरलीधरन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं)। 
बता दे की क्वालिटी ​स्पिनर टेस्ट क्रिकेट को और अधिक दिलचस्प बनाते हैं। मुझे लगता है कि जब आप एक तेज गेंदबाज को गेंदबाजी करते हुए देखते हैं और एक बल्लेबाज उनसे आगे निकलने की कोशिश करता है तब आप वास्तव में एक अच्छा स्पिनर के बीच की लड़ाई देखते हैं। और आप देखते हैं कि मुकाबला बड़ा होता है। अगर आप टेस्ट क्रिकेट में उन दो चीजों को देख सकते हैं, तो मुझे लगता है कि यह और भी मनोरंजक हो जाता है। मुझे उम्मीद है कि रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) 1000 टेस्ट विकेट लेंगे, लियोन 1000 टेस्ट विकेट लेंगे। यह शानदार होगा।


Herald