Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय दिग्गज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बनाया अपना कोच

स्पोर्ट्स डेस्क. 15वें सीजन में भरत अरुण न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज काइल मिल्स की जगह कोलकाता के गेंदबाजी कोच होंगे। टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। वह भारत के लिए दो टेस्ट और 4 ODI खेल चुके हैं. वह अभी हाल तक हेड कोच रवि शास्त्री और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के साथ टीम इंडिया के लिए कोचिंग की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।भरत अरुण ने तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है। 
Kkr
 कोलकाता नाइट राइडर्स ने मेगा ऑक्शन से पहले अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें ऑल राउंडर वेंकटेश अय्यर, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और ऑलराउंडर आंद्रे रसेल शामिल हैं. कोलकाता ने अपने कप्तान इयॉन मॉर्गन और सीनियर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को रिलीज कर दिया है, ऐसे में ऑक्शन में कप्तान की तलाश के साथ उतरेंगे।
Kkr
अरुण का नाम पहले अहमदाबाद फ्रेंचाइज के साथ जोड़ा जा रहा था और ये भी कहा जा रहा था कि वह रवि शास्त्री और आर श्रीधर के साथ अहमदाबाद के साथ जुड़ेंगे. लेकिन इन बातों पर सहमति नहीं बनी। क्रिकेट खेलने के दिनों के बाद भारत अरुण ने बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में बतौर गेंदबाजी कोच काम किया. साथ ही 2012 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में विजेता भारतीय टीम के कोच की भूमिका निभाई. भरत अरुण के कार्यकाल में ही मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, ईशांत शर्मा, उमेश यादव जैसे तेज गेंदबाजों ने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया।


Herald