स्पोर्ट्स डेस्क. इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (ICC) ने शुक्रवार को 2022 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। ये MCG में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला वर्ल्ड कप मैच होगा. भारत और पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में आखिरी वर्ल्ड कप मुकाबला 2015 वर्ल्ड कप में एडिलेड ओवल मैदान पर खेला था। . ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में 23 अक्टूबर को भारत अपना पहला मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (India vs Pakistan) के खिलाफ खेलेगा।

भारत को ग्रुप-2 में रखा गया है. इस ग्रुप में पाकिस्तान, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका हैं. साथ ही पहले राउंड के ग्रुप-बी में जीतने वाली टीम और ग्रुप-ए की उप-विजेता टीम भी ग्रुप-2 का हिस्सा होगी। टी20 वर्ल्ड कप के आठवें एडिशन का पहला मैच 16 अक्टूबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट एडिलेड, ब्रिस्बेन, गीलॉन्ग, होबार्ट, मेलबर्न, पार्थ और सिडनी में खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला MCG पर 13 नवंबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट का आगाज मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और उप-विजेता न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से 22 अक्टूबर से होगा. ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे पहले टी20 वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी 45 मैच खेले जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के इस एडिशन का आयोजन 2020 में होना था, लेकिन कोविड -19 महामारी ने इसे 2022 तक स्थगित करने के लिए मजबूर कर दिया. 2021 टी20 वर्ल्ड कप जो भारत में खेला जाना था उसे अक्टूबर/नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान में आयोजित किया गया था. ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था। पिछले साल दिसंबर में रोहित शर्मा को भारत की सीमित ओवर क्रिकेट की टीमों का फुल टाइम कप्तान नियुक्त कर दिया गया था. टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में, अपने शुरुआती दो मैचों में पाकिस्तान (10 विकेट से) और न्यूजीलैंड (8 विकेट से) से बड़ी हार के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। भारतीय टीम अपना दूसरा मैच ग्रुप-ए के उप-विजेता के खिलाफ 27 अक्टूबर को खेलेगी. भारत का तीसरा मैच 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ और चौथा मैच 2 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ होगा. भारत का पांचवां व ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 6 नवंबर को ग्रुप-बी में जीतने वाली टीम के खिलाफ होगा।
* भारत का शेड्यूल =
1. भारत बनाम पाकिस्तान, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड - 23 अक्टूबर
2. भारत बनाम ग्रुप ए उपविजेता, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - अक्टूबर 27
3. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पर्थ स्टेडियम - 30 अक्टूबर
4. भारत बनाम बांग्लादेश, एडिलेड ओवल - 2 नवंबर
5. भारत बनाम ग्रुप बी विजेता, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड - 6 नवंबर
Herald