स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma)ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI मैच में जीत हासिल करने के साथ ही टीम इंडिया के लिए एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। एक तरह से हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भारतीय टीम के सभी कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है।

बता दे की रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सबसे कम वनडे इंटरनेशनल मैचों में 10 जीत हासिल करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अब तक सिर्फ 12 ODI इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है और इनमें से सिर्फ दो ही मैच हारे हैं। पिछले मैच से वे टीम इंडिया के नियमित कप्तान भी बन गए हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में ODI इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया की जीत का प्रतिशत 83.33 रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली ( Virat Kohli) के नाम था, जिनकी कप्तानी में भारत को 13 ODI इंटरनेशनल मैचों में दसवीं जीत मिली थी।विराट कोहली ( Virat Kohli) के बाद कपिल देव (15), मोहम्मद अजरुद्दीन (17), सौरव गांगुली (19), राहुल द्रविड़ (20), एमएस धोनी (22), सचिन तेंदुलकर (29) और सुनील गावस्कर (33) इस लिस्ट में शामिल हैं।
Herald