Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कहा मैच के बाद , तुरुप का इक्का साबित हुए रवि बिश्नोई

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच बीते बुधवार को पहला टी20 मैच खेला गया। कोलाकात के ईडन गार्डंस में खेले गए टी20 क्रिकेट मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में हराने के बाद टी20 सीरीज में भारत 1-0 से आगे निकल गई है। इस मैच में डेब्यू करने वाले रोहित बिश्नोई तुरुप का इक्का साबित हुए. रोहित शर्मा ने उन्हें आखिरी वक्त में टीम में शामिल किया था। 
Rohit sharma
रवि बिश्नोई ने अपने डेब्यू मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 ओवर में केवल 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। रोहित ने कहा, 'जिस तरह से उन्होंने भारत के लिए अपने पहले मैच में प्रदर्शन किया उससे मैं काफी खुश हूं. अब यह हम पर निर्भर करता है कि यहां से हम उसका कैसे इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात करें तो शुरुआत अच्छी रही. कप्तान रोहित शर्मा ने 40 और ईशान किशन ने 35 रन बनाए. लेकिन एक बार फिर विराट कोहली का बल्ला खामोश ही रहा. वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं, ऋषभ पंत भी 8 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 34 और वेंकटेश अय्यर ने 24 रन की नाबाद पारी खेली। 
रोहित ने मैच प्रजेंटेशन के दौरान कहा, 'बिश्नोई एक बहुत प्रतिभाशाली लड़का (Ravi Bishnoi Talented) है और इसी वजह से हम उसे सीधा टीम में लेकर आए. हम उसमें कुछ अलग देख रहे हैं.' बिश्नोई मुख्य रूप से गुगली गेंदबाजी करते हैं लेकिन उनके पास और भी विविधता है. रोहित ने कहा, 'उनके पास काफी विविधताएं और हुनर हैं. वह किसी भी परिस्थिति में गेंदबाजी कर सकते हैं और यह हमें गेंदबाजी परिवर्तन के लिए बहुत विकल्प देते हैं


Herald