Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SL : पहले T20 मैच में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच 3 टी20 मैच की सीरीज का आगाज 24 फरवरी यानि कल से होने जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे यह सबसे बड़ा सवाल है। टी20 सीरीज के आगाज से पहले टीम मैनेजमेंट ने विराट कोहली (Virat Kohli), ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को आरम दिया था। वहीं केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) जैसे खिलाड़ी पहले ही चोट के चलते सीरीज से बाहर हैं। 
Rohit
सीरीज शुरू होने से पहले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और दीपक चाहर (Deepak Chahar) की चोट ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की परेशानी और बढ़ा दी है। यह दोनों खिलाड़ी भी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। रोहित शर्मा (Rohit Sharma)के लिए एक अच्छी खबर यह है कि अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की टीम में वापसी हुई है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब प्लेइंग इलेवन के लिए क्या कॉम्बिनेशन बनाते हैं यह देखने वाली बात होगी। आइए जानते हैं पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर- 
श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल


Herald