स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज (India Vs West Indies) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही।

कप्तानरोहित शर्मा (Rohit Sharma) सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और ओपनिंग करने उतरे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 18-18 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल (KL Rahul) 49 रन पर रन आउट हुए। वहीं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 64 रन की पारी खेली। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 237 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज की ओर से जोसेफ और स्मिथ ने 2-2 विकेट
Herald