स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की खराब फॉर्म से जुड़ी चिंताओं को खारिज करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) ने मंगलवार को कहा कि अगर उनसे जुड़ी बातें बंद हो जाएंगी तो सभी चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी। बता दे की वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से कोलकाता के ईडन गार्डेंस (Eden Gardens) में शुरू हो रही टी20 सीरीज (T20 series) से पहले जब रोहित शर्मा ( Rohit Sharma)से मीडिया ने एक बार फिर विराट कोहली (Virat Kohli) की बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर लगातार सवाल किए तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) इसे खुश नहीं थे।

बता दे की रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) ने कहा, ''मुझे लगता है कि इसकी शुरुआत आप लोगों के साथ होती है। अगर आप लोग (मीडिया) कुछ समय चुप रह पाएं तो सभी चीजें ठीक हो जाएंगी। अगर आपकी तरफ से बातें बंद हों तो बाकी सभी चीजों का ध्यान रखा जा सकता है। रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) ने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli)किसी तरह के दबाव में नहीं हैं और जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे।
बता दे की विराट कोहली (Virat Kohli) की फॉर्म को लेकर लगातार सवाल पूछे जाने पर रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) ने कहा, ''वह काफी अच्छी स्थिति में हैं और एक दशक से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अधिक समय बिताया है कि उन्हें पता है कि दबाव की स्थिति से कैसे निपटना है। इसलिए मुझे लगता है कि सभी चीजों की शुरुआत आप लोगों से होती है। अगर आप लोग कुछ समय तक चुप रह पाओ तो सभी चीजें ठीक हो जाएंगी।
Herald