Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: विंडीज के इस खिलाड़ी पर टीमें लगा सकती हैं बड़ी बोली

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL की आगामी नीलामी सभी टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। क्योंकि पिछले कई सालों से एक ही टीम के लिए खेल रहे कई खिलाड़ी नीलामी की प्रक्रिया से गुजरने वाले हैं, ऐसे में कुछ खिलाड़ियों की किस्मत चमकने वाली है, तो कई खिलाड़ियों को नई टीमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। जानकारी के लिए बता दे की IPL नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होगी। 2 नई टीमों अहमदाबाद और बेंगलुरू को शामिल किया गया है। 
जोसेफ का शानदार प्रदर्शन
Alzarri Joseph
बता दे की IPL नीलामी हो या कोई रेगुलर मैच, अगर उसमें वेस्टइंडीज के खिलाड़ी शामिल हैं, तो उसका रोमांच अपने आप दोगुना हो जाता है। भारत और वेस्टइंडीज (India Vs West Indies) के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज में ऐसे ही एक गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को दो बार अपने स्पेल में पवेलियन भेजा है। 
 
आईपीएल में बनाया रिकॉर्ड
बता दे की वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) ने इस सीरीज में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। इस सीरीज में अब तक वह 6 विकेट ले चुके हैं। वहीं IPL में जोसेफ का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। IPL में एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड जोसेफ के नाम ही है। उनको 2020 में हुई IPL नीलामी में किसी भी टीम ने खरीदा नहीं था, लेकिन एडम मिल्ने (Adam Milne) की जगह मुंबई इडियंस (Mumbai Indians) ने जोसेफ को अपनी टीम में शामिल किया और SRH के खिलाफ खेलने का मौका दिया। इस मैच में अपनी तूफानी गेंदबाजी से उन्होंने सनसनी मचा दी थी। इस मैच में उन्होंने कुल 6 विकेट हासिल किए थे। हालांकि उसके बाद वह दो मैच और खेलने लेकिन कोई विकेट नहीं मिला।


Herald