Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL Auction में हुई ऐसी चूक जिससे दिल्ली को मिला फायदा और मुंबई को हुआ नुकसान

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL Auction 2022) में एक ऐसी चूक सामने आई है। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑक्शन के दौरान चारू शर्मा जब थे तो उनसे एक चूक हुई जिससे मुंबई इंडियंस का खरीदा हुआ प्लेयर दिल्ली कैपिटल्स को मिल गया। जिससे मुंबई को नुकसान हुआ है लेकिन दिल्ली को इससे बड़ा फायदा मिला है। आइये इस लेख के माधयम से जानते है आखिर IPL Auction में चूक किस तरह हुई। 
Ipl
तेज गेंदबाज खलील अहमद को खरीदने के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच रेस चल रही थी. मुंबई इंडियंस ने खलील पर 5.25 करोड़ की बोली लगाई थी. इसके बाद चारू ने दिल्ली से पूछा कि क्या वह 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे. दिल्ली के किरण कुमार ग्रांधी ने पहले बोली लगाने के लिए पैडल उठाया, लेकिन तुरत उसे नीचे कर लिया। चारू शर्मा ने भारतीय गेंदबाज खलील अहमद की बोली लगाते समय किस टीम ने ऊंची बोली लगाई इसको लेकर बड़ी चूक कर दी। 
यहीं पर चारू भूल गए कि मुंबई ने खलील पर कितनी बोली लगाई है. यहां से उन्होंने यह बोलना शुरू कर दिया कि दिल्ली ने खलील पर 5.25 करोड़ की बोली लगाई है. अब उन्होंने मुंबई से पूछा कि क्या वे खलील पर 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे. मुंबई ने ऐसा करने से मना कर दिया और खलील अहमद 5.25 करोड़ में दिल्ली की टीम में शामिल हो गए, जबकि मुंबई ने इस कीमत पर उन्हें खरीदने के लिए बोली लगाई 


Herald