Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जानें कितने बजे से शुरू होगी नीलामी, IPL Mega Auction 12 और 13 फरवरी को !

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का मेगा ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आईपीएल ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. ऐसे में आईपीएल के ट्विटर अकाउंट पर अब इसका वक्त भी जारी कर दिया गया है। आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित होगा। 
IPL 2022: बीसीसीआई को उम्मीद है कि 2000 करोड़ रुपये रखी गई नई टीमों के लिए आधार मूल्य के रूप में 5000 करोड़ रुपये होंगे
जानकारी के मुताबिक, आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में कुल 590 खिलाड़ियों की बोली लगनी है. करीब 50 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा गया है. वहीं, दो दर्जन से भी अधिक खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपया रखा गया है. इसके अलावा कई खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा गया है. जबकि इसमें 50 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपये बेस प्राइस वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं। 
IPL मेगा ऑक्शन आयोजकों के द्वारा जानकारी दी गई है कि, टाटा आईपीएल ऑक्शन 2022 लगभग आ गया है, आपकी फेवरेट टीम का फ्यूचर अब तय होगा. मेगा ऑक्शन से जुड़ी सभी हलचल 12, 13 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगी। 12 फरवरी यानी शनिवार और 13 फरवरी रविवार को पूरा दिन खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी. इस बार मेगा ऑक्शन होना है यानी कई बड़े खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी. आईपीएल मेगा ऑक्शन का आयोजन स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर किया जाना है


Herald