Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Live Ind vs WI 2nd ODI: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, लिया ये फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज (India Vs West Indies) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पोलार्ड चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह टीम की कमान निकोलस पूरन को मिली है। 
जबकि ओडियन स्मिथ को टीम में शामिल किया गया है। वहीं भारतीय टीम में ईशान किशन की जगह केएल राहुल (KL Rahul) को टीम में जगह दी गई है। केएल राहुल (KL Rahul) व्यक्तिगत कारणों से सीरीज के पहले मैच का हिस्सा नहीं थे। पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 


Herald