स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच तीन मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज अब समाप्त हो गई है। सीरीज के तीनों मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर श्रीलंका का क्लीन स्वीप कर दिया। दरअसल, श्रेयस अय्यर न केवल तीसरे टी20 मैच में बल्कि श्रीलंका के खिलाफ पूरे टी20 सीरीज में हीरो बनकर उभरे. श्रेयस ने पूरे सीरीज में खतरनाक बल्लेबाजी की और श्रीलंका को धूल चटा दिया. उन्होंने आखिरी टी20 मैच में 73 रनों की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका के खिलाफ तीसरा और आखिरी टी20 मैच धर्मशाला में खेला गया. इसमें टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की. वहीं, इस मैच को जीताने वाले असली हीरो श्रेयस अय्यर रहे. श्रेयस अय्यर ने कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

तीन मैच की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में श्रेयस अय्यर 200 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने पूर्व कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है. विराट के नाम इससे पहले 3 मैच की सीरीज में 199 रनों का रिकॉर्ड था. श्रेयस ने लगातार तीन टी20 में अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है. हालांकि, ऐसा कारनामा करने वाले वह चौथे खिलाड़ी है. इससे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल के नाम ये रिकॉर्ड है।
खास बात ये है कि श्रेयस श्रीलंका के खिलाफ तीनों मैचों में नाबाद पारी खेली. यानी तीनों मैचों में श्रीलंका का कोई भी गेंदबाज श्रेयस अय्यर को आउट करने में सफल नहीं रहे. श्रेयस ने पहले मैच में 57 रन, दूसरे मैच में 74 रन और तीसरे मैच में 73 रन की नाबाद पारी खेली. इस वजह से वह सीरीज में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। श्रेयस अय्यर ने तीन मैच की इस टी-20 सीरीज में 204 रन बनाए. पूरी सीरीज में श्रेयस अय्यर ने 20 चौके, 7 छक्के जड़े. सीरीज में श्रेयस अय्यर का स्ट्राइक 170 से ज्यादा रहा और हर बार वह पारी खत्म करके ही लौटे।
Herald