Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय क्रिकेटर ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने का किया ऐलान, भारत को जितवा चुके हैं 2 वर्ल्ड कप

स्पोर्ट्स डेस्क. श्रीसंत (Sreesanth) ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की बुधवार को घोषणा कर दी। साल 2007 टी20 विश्व कप और 2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मेंबर रह चुके श्रीसंत (Sreesanth) ने सोशल मीडिया पर पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। श्रीसंत (Sreesanth) हाल में रणजी ट्रॉफी में केरल की ओर से खेल रहे थे। लेकिन चोट के लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Sreesanth
आपकी जानकारी के लिए बता दे की श्रीसंत (Sreesanth) को इस बार IPL 2022 नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। तेज गेंदबाज श्रीसंत (Sreesanth) ने भारत के लिए 27 टेस्ट और 53 वनडे मैचों में क्रमश: 87 और 75 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 10 T20 इंटरनेशनल मैचों में उनके खाते में सात विकेट दर्ज है। श्रीसंत (Sreesanth) ने सोशल मीडिया पर प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की जानकारी देते हुए लिखा, 'अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए..मैंने अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अल​विदा करने का फैसला किया है। यह निर्णय मेरा खुद का है।
 उन्होंने आगे कहा हालांकि मैं जानता हूं कि इससे मुझे खुशी नहीं मिलेगी। लेकिन यह मेरे जीवन में निर्णय लेने का सही समय है। मैंने हर पल का इसका आनंद लिया है।' आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स के अलावा पंजाब किंग्स टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।


Herald