Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पैट कमिंस-स्टुअर्ट ब्रॉड छूटे पीछे, रविचंद्रन अश्विन ने बेंगलुरू टेस्ट में पूरा किया ‘शतक'

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक और टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. श्रीलंका के खिलाफ भारत को 2-0 से टेस्ट सीरीज जिताने में अश्विन ने अहम भूमिका निभाई. अश्विन इस सीरीज में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट की लिस्ट में भी ऊपर चढ़े. इसके साथ ही अश्विन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने अभी तक WTC के दोनों साइकिल मिलाकर कुल 21 मैचों में 100 विकेट हासिल किए हैं. इसमें अश्विन का औसत 19.66 और स्ट्राइक रेट 47.1 का रहा है. साथ ही उन्होंने 4 बार एक पारी में 5 विकेट हासिल किए हैं. पहली WTC में अश्विन ने 14 टेस्ट में 71 विकेट हासिल किए थे. वहीं मौजूदा WTC में उन्होंने 7 मैचों में 29 विकेट झटक लिए हैं।
Aswin
अश्विन के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और विश्व नंबर एक टेस्ट तेज गेंदबाज पैट कमिंस हैं. कमिंस ने 20 मैचों में ये 93 विकेट हासिल किए हैं. वहीं तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के अनुभवी दिग्गज पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड हैं, जिन्हें 21 मैचों में 83 विकेट हासिल हुए हैं। अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरू टेस्ट में कुल 6 विकेट लिए. दूसरी पारी में उन्होंने 4 विकेट हासिल किए, जिसमें आखिरी विकेट के रूप में विश्वा फर्नांडो को भी आउट किया. इस विकेट के साथ ही अश्विन WTC के इतिहास में 100 सफलताएं हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए।


Herald