Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SL: बुमराह को लेकर सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुक्रवार (4 मार्च) को खेला जाएगा। पीसीए स्टेडियम (PCA Stadium) में होने वाला ये मैच काफी खास बनने वाला है। क्योंकि विराट कोहली (Virat Kohli) जहां अपने 100वें टेस्ट मैच को यादगार बनाने की कोशिश करेंगे, वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बड़ी जीत के साथ भारत के 35वें टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी पारी का धमाकेदार आगाज करना चाहेंगे।
Bumhra
इस सीरीज में भारतीय टीम कुछ नए चेहरों के साथ नजर आने वाली है। क्योंकि चयनकर्ताओं ने अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara), ईशांत शर्मा और रिद्धमान साहा जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। जिससे श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), हनुमा विहारी, केएस भरत (KS Bharat) और मोहम्मद सिराज जैसे युवा खिलाड़ियों के पास अपने आपको साबित करने का सुनहरा मौका है। 
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) सिराज और मोहम्मद शमी जैसे अन्य गेंदबाजों के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा कि आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज में अगर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) "कम से कम दो बार पांच विकेट" लेते हैं तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ''अगर आप इन दो टेस्ट मैचों में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से कम से कम दो पांच विकेट हॉल लेते हुए देखते हैं तो आश्चर्यचकित न हों। किसी भी तरह की परिस्थितियों में वह आपको शुरुआत में विकेट दिलाएगा, वह आपको कभी भी विकेट दिलाएगा।


Herald