Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: केकेआर के खिलाफ जीत से खुश नहीं हैं कप्तान डु प्लेसिस, अपनी टीम को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. मैच का फैसला आखिरी ओवर में हुआ, जहां आरसीबी के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने लगातार दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर मैच खत्म किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने बुधवार को खेले गए आईपीएल मैच के आखिरी ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 3 विकेट से हरा दिया.

लेकिन, इस जीत के बाद भी (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस खुश नहीं हैं और उन्होंने अपनी ही टीम को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम को महज 128 रन पर समेट दिया. इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के गेंदबाजों ने 129 रनों के लक्ष्य को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल बना दिया.


 
हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया, लेकिन कप्तान फाफ डु प्लेसिस आरसीबी की टीम की जीत से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। फाफ डु प्लेसिस का कहना है कि हमें इस तरह का मैच बेहतर तरीके से जीतना चाहिए था। इस मैच को आखिरी ओवर तक नहीं जाना चाहिए था, लेकिन जीत भी जीत है।



Herald