स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2021 में खराब प्रदर्शन करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए IPL के 15वें सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम ने जारी सीजन के लिए अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने सिर्फ खिलाड़ियों को बाहर नहीं किया बल्कि कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किए हैं। केन विलियमसन (Kane Williamson) के नेतृत्व में एक नया सीजन खेलते हुए, SRH ने अच्छी शुरुआत नहीं की।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की SRH टीम को मंगलवार (29 मार्च) को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ 61 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा।SRH की संभावनाओं पर अपना फैसला देते हुए उनके पूर्व मेंटर क्रिस श्रीकांत (Kris Srikkanth) ने एक बड़ी भविष्यवाणी की और कहा कि उनके अंकतालिका में अंतिम दो में रहने के शुरुआती संकेत हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम ने आखिरी बार 2016 में ट्रॉफी जीती थी, जिसके बाद टीम का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। हालांकि उन्होंने सीजन में केवल एक ही गेम खेला है और उम्मीद करेंगे कि वे आगे जाकर अपने आलोचकों को गलत साबित कर सकें। जहां तक टीम की बात है, तो ऑरेंज आर्मी ने मेगा नीलामी से पहले विलियमसन और अनकैप्ड स्टार अब्दुल समद (Abdul Samad) और उमरान मलिक को रिटेन किया था। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर (8.75 करोड़), रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) (7.75 करोड़), मार्को जेनसेन (4.2 करोड़), कार्तिक त्यागी (4 करोड़), अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) (6.5 करोड़), राहुल त्रिपाठी (8.5 करोड़), निकोलस पूरन (10.75 करोड़) सहित अन्य पर बड़ी रकम खर्च की।
Herald