स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और दक्षिण अफ्रीका (India and South Africa) के बीच होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयोजन स्थलों की घोषणा कर दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की दोनों टीमों के बीच यह सीरीज दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उस समय खेली जानी थी जब टीम इंडिया ने जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। लेकिन कोरोना के काराण टी20 सीरीज को स्थगित कर दी गई थी। और अब इसके आयोजन स्थलों की घोषणा कर दी गई है।

बता दे की दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत को टेस्ट और ODI सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। भारत और दक्षिण अफ्रीका (India and South Africa) के बीच होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज IPL 2022 के बाद जून में खेली जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दे की भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज भारत में पांच स्थानों पर खेली जाएगी।
मैचों की तारीखों की घोषणा IPL 2022 के बाद की जाएगी। इन स्थानों की पहचान कर ली गई है। टी20 सीरीज के मैच, कटक, विशाखापत्तनम, दिल्ली, राजकोट और चेन्नई में खेले जाएंगे। बोर्ड ने बताया कि सीरीज IPL 2022 के बाद जून में खेली जाएगी। BCCI ने इस T20 सीरीज के लिए अभी तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Herald