Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा को लेकर दिया ये बड़ा बयान, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम बिल्कुल भी फॉर्म में नजर नहीं आ रही है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली यह टीम पहले चार मैच गंवा चुकी है और आज अपना 5वां मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की वापसी से टीम की बल्लेबाजी तो मजबूत हुई है, लेकिन गेंदबाजी में कमियां अभी भी साफ नजर आ रही हैं। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट एनालिस्ट संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने कहा है कि उन्हें लगा था कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी IPL में विराट की तरह कप्तानी छोड़ देंगे, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला।
Rohit sharma
 संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने कहा कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पिछले तीन सीजन से कुछ खास खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं और साथ ही उनका स्ट्राइक रेट भी कोई बहुत जबर्दस्त नहीं लगा है। मुझे लगा था कि वह इस IPL से पहले कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को कप्तानी सौंप देंगे और विराट की तरह बल्लेबाज के तौर पर खेलने उतरेंगे।
इसके अलावा संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) का मानना है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए और बल्लेबाजों को भी प्रदर्शन करना होगा। सिर्फ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के तेज खेलने से कुछ नहीं होगा। संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने साथ ही कहा कि कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) पर उन्हें पूरा भरोसा है और वह प्रेशर वाले मैच में जबर्दस्त प्रदर्शन करेंगे, लेकिन वहां तक पहुंचना है और वह कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) के ऊपर नहीं है। कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) का रोल ऐसा ही रहा है कि वह जरूरी नहीं हर इनिंग में रन बनाएं, लेकिन प्रेशर गेम में एक इनिंग खेलते हैं और टीम को मुश्किल से निकाल लेते हैं।


Herald