Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK vs SRH: मैदान पर उतरते ही जडेजा ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, जानें

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के लिए बेहद खास है। रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) आज CSK के लिए 150वां मुकाबला खेल रहे हैं और वह ऐसा करने वाले मात्र तीसरे खिलाड़ी बने हैं। CSK के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के नाम है जो इस टीम के लिए 218वां मैच खेल रहे हैं वहीं सुरेश रैना सीएसके के लिए 200 मुकाबले खेल चुके हैं। 
Jadeja
सीएसके के लिए सबसे ज्यादा मुकाबला खेलने वाले खिलाड़ी-
महेंद्र सिंह धोनी - 218*
सुरेश रैना - 200
रविंद्र जडेजा - 150*
ड्वेन ब्रावो - 124*
रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के IPL करियर पर नजर डालें तो आईपीएल में उन्होंने 203 मैच खेले हैं जिसमें 2429 रन बनाने के साथ-साथ 128 विकेट चटकाए हैं।


Herald