Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022 : चेन्नई की हार के लिए गावस्कर ने धोनी को ठहराया जिम्मेदार, कहा...

 स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 के ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai SuperKings) की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस सीजन में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ही CSK के लिए खेल रहे हैं। डिफेंडिंग चैंपियन इस टीम की IPL 2022 में शुरुआत काफी खराब हुई है। रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की कप्तानी में सीएसके ने अपने लगातार तीन मैचों में हार झेली है।
Sunil
 रविवार को CSK को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ 54 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के लिए पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को जिम्मेदार ठहराया।महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने इस मैच में 28 गेंद पर 23 रनों की पारी खेली। 
सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने इस मैच के बाद कहा, 'आप देखते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) बैटिंग के लिए आते ही बड़े-बड़े शॉट्स नहीं खेलते हैं, लेकिन वह एक या दो रन चुराते रहते हैं और इस तरह से विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं। वह इस मैच में ऐसा नहीं कर पाए और यहीं से सीएसके टीम मैच के दौरान फंसी हुई नजर आई। शिवम दुबे (Shivam Dubey) काफी अच्छी तरह गेंद को हिट कर रहे थे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) के साथ मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने भी इस बात को स्वीकार किया।


Herald