स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के पिछले कुछ सीजन से ऐसा लगता है कि सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम पर ग्रहण सा लग गया है। टीम लगातार अपने खराब प्रदर्शन को लेकर चर्चा में है। IPL 2022 भी अभी तक कुछ वैसा ही रहा है सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए। लगातार दो मैच गंवाकर टीम प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। सोमवार को लखनऊ सुपर जायन्ट्स (Lucknow Super Giants) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच मैच खेला गया और इसे देखने के लिए स्टेडियम में एसआरएच की को-ओनर काव्या मारन (Kavya Maran) भी मौजूद थीं।

बता दे की टीवी कैमरा भी कई बार उनके चेहरे पर गया, मैच के आखिरी पलों में उनका लटका हुआ चेहरा देखना फैन्स को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। काव्या मारन (Kavya Maran) की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। कुछ फैन्स ने लिखा कि सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) या तो मैच जीतना सीख जाए या काव्या मारन (Kavya Maran) को स्टेडियम नहीं बुलाए, क्योंकि उनका लटका हुआ चेहरा दिल तोड़ देता है।
जब तक लग रहा था कि सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) यह मैच जीत सकता है, तब तक काव्या के चेहरे की खुशी देखने लायक थी, लेकिन जब टीम के हाथ से मैच फिसलने लगा, तो हर गेंद के साथ उनका चेहरा भी लटकता गया। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 12 रनों से हार झेलनी पड़ी। फैन्स को लगता है सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की हार से ज्यादा तकलीफ काव्या मारन के दुख की है।
Herald