स्पोर्ट्स डेस्क. IPL के 15वें सीजन का आधा पड़ाव अब समाप्त हो चुका है। जानकारी के लिए बता दे की 70 लीग मैचों में से कुल 36 मैच खेले जा चुके हैं। IPL 2022 के लगभग आधे पड़ाव के बाद इस बार के सीजन की ऑरेंज कैप इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने अपना सिर पर सजाई हुई है। बता दे की जोस बटलर (Jos Buttler) इस वक्त IPL 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

जोस बटलर (Jos Buttler) ने अब तक खेले सात मैचों में राजस्थान रॉयल्स के लिए 7 मैचों में 81.83 के औसत और 161.51 के स्ट्राइकरेट से 491 रन बना लिए हैं। यहां तक कि जो खिलाड़ी ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर है, वो जोस बटलर (Jos Buttler) से करीब 200 रन पीछे है। इस वक्त IPL 2022 के ऑरेंज कैप की रेस में दूसरा नाम हार्दिक पांड्या( Hardik Pandya) का है, जो 6 मैचों में 295 रन बना चुके हैं। उनका औसत 73.75 का और स्ट्राइकरेट 136.57 का है।
बता दे की IPL सीजन में ज्यादा रन बनाने की रेस में हर बार की तरह इस बार भी केएल राहुल (KL Rahul) का नाम टॉप 3 में है। उन्होंने 7 मैचों में 44.17 के औसत और 141.71 के स्ट्राइकरेट से 265 रन बनाए हैं। चौथे पायदान पर RCB के कप्तान फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis) का नाम है, जो 8 मैच खेल चुके हैं और 31.88 की औसत और 130 से ज्यादा के स्ट्राइकरेट से 255 रन बना चुके हैं। लिस्ट में 5वें नंबर पर 254 रनों के साथ पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) हैं, जिन्होंने 7 मैचों में इतने रन बनाए हैं।
Herald