Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL2022: मुंबई की शर्मनाक 8वीं हार, क्या अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई?

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) बेहद बुरे दौर का सामना कर रही है. आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता है और टीम को लगातार 8 मैच हारे हैं. MI पहली टीम बन गई है जिसने IPL के किसी भी सीजन के अपने पहले 8 मैच गंवाए हैं। MI इस सीजन से लगभग बाहर हो चुकी है, क्योंकि टीम के पास केवल 6 मैच बचे हैं और प्लेऑफ की राह बहुत मुश्किल हो गई है।

हालांकि फैंस के मन में एक सवाल है कि क्या मुंबई इंडियंस अभी भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है। मुंबई इंडियंस ने अब तक 8 मैच खेले हैं और एक भी मैच नहीं जीता है। मुंबई इंडियंस का नेट-रनरेट भी -1,000 है, जो सभी टीमों से कम है। मुंबई इंडियंस एक तरह से आईपीएल 2022 से लगभग बाहर हो चुकी है। मुंबई के पास अब खेलने के लिए केवल 6 मैच हैं, इसलिए अगर वह लगातार सभी मैच जीतती है, तब भी उसके 12 अंक होंगे। मुंबई इंडियंस के लिए 12 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचना बहुत मुश्किल है, क्योंकि टीमें आईपीएल के इतिहास में कम से कम 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं. 14 अंक के बाद भी टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होता है और वहां यह नेट-रन रेट से तय होता है।
 
आपको बता दें कि MI के बाद पॉइंट टेबल में सबसे खराब स्थिति चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की है, जिसने 7 में से दो मैच जीते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के 4 अंक हैं, अगर चेन्नई अपने बाकी के सभी मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बन सकती है। अब तक के अंक तालिका के अनुसार प्लेऑफ में पहुंचने की होड़ गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच है। ये टीमें टॉप 5 में हैं और इनके 10 से ज्यादा अंक हैं।



Herald