Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: प्लेऑफ की जंग हुई रोचक 3 जगह के लिए 7 टीमों के बीच है मुकाबला, दो टीम हुईं बाहर !

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का लीग चरण अपने अंतिम पड़ाव पर है और इसी के साथ प्लेऑफ (IPL Playoff) की जंग भी रोमांचक होती जा रही है. अब हालांकि ये रेस 10 टीमों के बीच नहीं है. मुंबई के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई प्लेऑफ की रेस में तकनीकी रूप से बनी थी. इस रेस में बने रहने के लिए हालांकि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम को हर मैच जीतना जरूरी था, लेकिन मुंबई ने उसे पांच विकेट से मात देकर तगड़ा झटका दिया है. आईपीएल इतिहास में ये दूसरी बार है जब चेन्नई प्लेऑफ में नहीं पहुंची है. इससे पहले ये टीम 2020 में प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी।
Csk
ये रेस अब है सिर्फ सात टीमों के बीच क्योंकि गुजरात टाइटंस पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी तो मुंबई इंडियंस इस रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली ये टीम तो पहले ही बाहर हो चुकी थी और गुरुवार को इस टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स का काम भी खत्म कर दिया. मुंबई और चेन्नई (MI vs CSK) गुरुवार को वानखेडे स्टेडियम में आमने-सामने थीं. इस मैच में मुंबई ने जीत हासिल कर चेन्नई को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया. इस मैच के बाद नजर डालते हैं अंक तालिका (IPL Points Table) पर।
* पंजाब-आरसीबी के मैच का अहम रोल :
प्लेऑफ की रेस के लिहाज से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला मैच अहम है. ये दोनों टीमों अभी भी प्लेऑफ की रेस में हैं और अपनी संभावनाओं को जिंदा रखने के लिए दोनों टीमों को जीत की सख्त जरूरत है. हार इन टीमों को परेशानी में डाल सकती है।
* अंक तालिका में नहीं हुआ कोई बदलाव :
मुंबई की जीत ने चेन्नई के प्लेऑफ में जाने के अरमान तोड़ दिए हैं लेकिन इससे अंकतालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मुंबई की टीम अभी भी 10वें नंबर पर है और चेन्नई नौवें नंबर पर. मुंबई के 12 मैचों में तीन जीत और नौ हार के साथ छह अंक हैं. वहीं चेन्नई के 12 मैचों में चार जीत और आठ हार के साथ आठ अंक हैं. पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली ये टीम 12 मैचों में नौ हार और तीन जीत के साथ पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स है जिसके नाम 16 अंक हैं. राजस्थान 14 अंक लेकर तीसरे पर है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है. दिल्ली कैपिटल्स 12 अंक लेकर पांचवें, सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंक लेकर छठे, कोलकाता नाइट राइडर्स 10 अंक लेकर सातवें और पंजाब किंग्स 11 अंक लेकर 10वें नंबर पर है।


Herald