Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का किया ऐलान, रोहित-कोहली समेत इन दिग्गजों को आराम

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की टीम का ऐलान कर दिया गया है. बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, जबकि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। इंग्लैंड में टी20 और वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा होना है, जहां तीन वनडे मैच खेले जाने हैं।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। हालांकि टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को इस दौरे पर आराम दिया गया है. आपको बता दें कि विराट कोहली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट में भी वो कुछ खास नहीं कर पाए. ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान से फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं.
 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की टीम:

शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल। अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।



Herald