Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia cup 2022: विराट को कमबैक करते देखना अच्छा है- कपिल देव

महान भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने कहा है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एशिया कप 2022 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी वापसी पर अच्छे दिखे और उन्हें फॉर्म में वापस आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। 

भारत ने रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत की और पहले मैच को पांच विकेट से जीत लिया। विराट कोहली और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भारत के लिए शीर्ष स्कोरर थे, क्योंकि उन्होंने 34 गेंदों में 35 रन बनाए थे। 

एएनआई को दिए इंटरव्यू में कपिल देव ने कहा, "उन्हें कमबैक करते देखना अच्छा है। मैंने कुछ शॉट्स देखे, जहां उन्होंने वास्तव में प्रभाव डाला। मैं बस इतना चाहता हूं कि वह इसके बारे में और अधिक सुनिश्चित हों। अब तक वह वापसी में अच्छे लग रहे थे। 

पहले ओवर में वह भाग्यशाली रहे जब उनका कैच छूटा। मुझे उनका रवैया न केवल आज, बल्कि पिछले दस वर्षों से पसंद है। यह उन्हें किसी और से बड़ा खिलाड़ी बनाता है।"  



Herald