Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तानी कोच सकलैन मुश्ताक ने इस भारतीय खिलाड़ी को लेकर कही ये बड़ी बात

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट और मौजूदा कोच सकलैन मुश्ताक ने हाल ही में दावा किया है कि भारत ने ऑफ स्पिनर आर अश्विन के कई साल बर्बाद किए हैं। अश्विन मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल स्पिनर हैं। मगर 2017 में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की टीम इंडिया में एंट्री होने के बाद अश्विन को लिमिटेड ओवर फॉर्मेट से बाहर होना पड़ा था।

 पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इस गेंदबाज की फिर से वापसी की। 2010 में टी20 और वनडे टीम में डेब्यू करने वाले अश्विन ने अभी तक 113 वनडे और 54टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 215 विकेट चटकाए हैं।

सकलैन मुश्ताक ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा,'मुझे अश्विन के लिए खेद है क्योंकि मुझे समझ में नहीं आता कि उन्होंने उसे सफेद गेंद क्रिकेट से क्यों हटाया। उन्होंने उसके साल बर्बाद कर दिए। वो एक पूरा पैकेज है क्योंकि वो बल्लेबाजी भी कर सकता है। दो तरह के क्रिकेटर होते हैं, जो इकॉनमी बनाए रखते हैं और दूसरे जो विकेटों के लिए जाल बिछा सकते हैं। मुझे लगता है कि अश्विन दोनों की भूमिका निभा सकते हैं।'



Herald