एशिया कप में अपनी धारदार गेंदबाजी के बिना उतरी टीम इंडिया को टी वर्ल्ड कप से पहले अपनी बॉलिंग की चुनौतियां समझ आ गई हैं। इसलिए भारतीय टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स ने सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को तैयार रहने का इशारा दे दिया है। शमी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से इस फॉर्मेट में भारत के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं।
लेकिन माना जा रहा है कि अब टी20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाली घरेलू टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप टीम में उनकी वापसी हो सकती है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ दर्द की शिकायत से जूझ रहे हैं।
वह इस सप्ताह एनसीए में अपना फिटनेस टेस्ट देंगे, जहां बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट और रिकवरी का भी निरीक्षण करेगी। अगर बुमराह टी20 वर्ल्ड कप के लिए फिट नहीं होते हैं, तब मोहम्मद शमी को टीम में चुना जाना पक्का है। Asia
Herald