Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

1 साल बाद रिंग में उतरा WWE का बेताज़ बादशाह, जॉन सीना को किया चित

स्पोर्ट्स डेस्क। मशहूर रेसलर डब्ल्यूडब्ल्यूई के लीजेंड अंडरटेकर ने एक साल बाद रिंग में वापसी की हैं। और एक बड़े मुकाबले में जॉन सीना को चित कर दिया। बता दे इस समय WWE का सबसे बड़ा इवेंट Wrestlemania 34 अमेरिका के Superdome में चल रहा है।

बता दे के जॉन सीना काफी समय से अंडरटेकर को रिंग में आने की चुनौती दे रहे थे। और उनसे लड़ने के लिए कह रहे थे। अंडरटेकर ने जॉन सीना की चुनौती को स्वीकार करते हुए रिंग में वापसी की और सीना को चारो खाने चित कर दिया।

पूरे मुकाबले में जॉन सीना के चेहरे पर अंडरटेकर का डर साफ़ नज़र आ रहा था। जॉन सीना का अंडरटेकर के साथ यह दूसरा मुकाबला था। इस मुकाबले में सीना को हार मिली। सीना को हराने के बाद अंडरटेकर ने अपना सिग्नेचर पोज किया और याद दिलाया कि वो रेसलमेनिया के बेताज बादशाह रहे हैं।

इस मुकाबले की अंडरटेकर की वीडियो को डब्ल्यूडब्ल्यूई ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया हैं। अंडरटेकर की एंट्री उनके चिर-परिचित अंदाज में हुई। रिंग में अंडरटेकर की हैट और जैकेट नजर आई। थोड़ी देर समा बांधने के बाद अंडरटेकर की एंट्री हुई। उनके आते ही रेफरी ने मैच शुरू करवाया।