ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुए इस 6 साल के क्रिकेटर का नाम आर्ची सीलर है. ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ने की खबर आर्ची को टीम के हेड कोच जस्टिन लेंगर ने दी. लेंगर ने उसे बताया कि वो एडिलेड ओवल में भारत के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा है. यह 7 वर्षीय खिलाड़ी शानदार लेग स्पिन करने के लिए जाना जाता है.
होंगे ऑस्ट्रेलिया टीम के उपकप्तान

आर्ची तीसरे टेस्ट मैच में टीम के उपकप्तान होंगे. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने शनिवार को आर्ची के सातवें जन्मदिन पर यह ऐलान किया. आर्ची शिलर ने सिरीज़ के पहले, एडीलेड टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के साथ अभ्यास भी किया था.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस ख़बर की पुष्टि की है
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस ख़बर की पुष्टि की है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आर्ची को टेस्ट टीम में शामिल किए जाने की ख़बर पहले ही इस महीने सार्वजनिक कर दी गई थी. उन्हें सबसे पहले कोच जस्टिन लेंगर ने फोन करके यह ख़बर दी थी. उस वक़्त ऑस्ट्रेलियाई टीम संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ सिरीज़ खेल रही थी.
वीडियो में देखिए विराट कोहली की प्रतिक्रिया
"Archie's keeping the boys in line for me" Captain duties have already started for Aussie's newest cricket star!
Hear from @tdpaine36 as Archie shares the stage with him and @imVkohli in #Melbourne#AUDvIND #CmonArchie #Cricket pic.twitter.com/FMaFTRja5V
— Make-A-Wish Australia (@MakeAWishAust) December 23, 2018
आर्ची अपने छोटे से जीवन में ही ढेरों मुश्किलों का सामना कर चुके हैं. तीन महीने की उम्र में ही उन्हें दिल की एक बीमारी का पता लगा था. उन्हें दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के न्यूरिऊट्पा से मेलबर्न लाया गया जहां उनकी सर्जरी की गई. यह सर्जरी सात घंटे से ज़्यादा समय तक चली.
आर्ची की माँ की ये थी प्रतिक्रिया

“आर्ची अपने स्कूल को बहुत मिस करता है. अगर आपने बैटिंग का या गोल अंपायर बनने का मौक़ा गंवाया तो दूसरा मौक़ा नहीं मिलता. एक दिन वो घर आया और बोला कि मैं अपने दोस्तों को नहीं खोज सका और मुझमें उनके पीछे दौड़ने की ऊर्जा नहीं थी तो मैं वहीं बैठ गया और किताब पढ़ने लगा.”सारा कहती हैं, “मेरे लिए यह दिल तोड़ने वाला था. हालांकि उसने एक ज़िम्मेदार और परिपक्व फैसला लिया था.”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो: ऑस्ट्रेलिया ने 7 साल के बच्चे को बनाया कप्तान तो भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.
Hear from