Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ईशान किशन ने अपने पैतृक घर नवादा में घरवालों के साथ मनाया छठ, देखें तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा ऐसी है कि आम से लेकर खास तक इस पर्व को बड़े ही श्रद्धा से इस पर्व को मनाते हैं. चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व बहुत ही भक्ति एवं नियम के साथ की जाती है. क्या बड़े, क्या छोटे सभी इसकी महिमा के आगे नतमस्तक हो जाते हैं. घर से चाहे वो कितनी भी दूर हो छठ के लिए घर जरूर पहुंचते हैं. सभी इसके महिमा के आगे नतमस्तक हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा नवादा में देखने को मिला स्टार क्रिकेटर और नवादा के लाल ईशान किशन ने अपने पूरे परिवार के साथ छठ त्योहार में शामिल होने नवादा पहुंचे. कोरोना के कारण वो छठ घाट न जाकर घर के छत पर बने ही घाट पर अर्ध्य दिया.


छठ के पहले दिन से ईशान अपने घर छठ मनाने के लिए घर पहुंचे.आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद वो सीधे छठ मनाने के लिए घर आये. माता सुचित्रा और पिता प्रणव पांडेय कई सालों से छठ करते आ रहे हैं. ईशान भी कई सालों के बाद छठ में अपने घर पहुंचे. उन्होंने कहा कि छठ पर घर आने पर बहुत खुशी मिल रही है. उन्होंने छठ को महान पर्व बताया.

एक सवाल पर ईशान ने कहा कि छठ पर्व अपने आप मे बहुत ही बड़ा और महान पर्व है. सभी पर्व से इसकी महत्ता कहीं अधिक है. इसलिए अगर आप घर से दूर है तो छठ के मौके पर अपने घर जरूर पहुंचें और परिवार के साथ यह पर्व मनाएं. अपने परिवार की सेवा करने का मौका भी इस पर्व में मिलता है।खेल के कारण अक्सर घर से दूर रहना होता है, इसलिए थोड़े से ही वक़्त के लिए सही लेकिन, इस पर्व का हिस्सा जरूर बनें.



Herald