Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कतर ने चैंपियन जापान को मात देकर पहली बार जीता एशिया कप का खिताब

स्पोर्ट्स डेस्क। कतर ने शुक्रवार को फुटबॉल जगत में वो कर दिखाया जो चार बार चैंपियन जापान ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। कतर ने एशियाई कप फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जापान को 3-1 से हराकर पहली बार ख़िताब अपने नाम किया। यही नहीं कतर पहली बार एशियाई कप फुटबाल के फाइनल में पहुंची थी और खिताब अपने नाम कर लिया। कतर के इस बड़े उलटफेर से फुटबॉल जगत हैरान रह गया। वहीं आपको बता दें, जापान ने साल 1992, 2000, 2004 और 2011 में यह खिताब अपने नाम किया था।

आपको बता दें, कतर के लिए इस अहम मुकाबले में अल्मोएज अली ने 12वें, अब्देलाजीज हातिम ने 27वें और अकरम आफिफ ने 83वें मिनट में गोल दाग कर टीम को मजबूत स्तिथि खड़ा कर दिया। वहीं, जापान के लिए पहला गोल तकुमी मिनामिनो ने 69वें मिनट में किया और इसके अलावा जापान कोई गोल नहीं कर पाया।

अल्मोएज अली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
एशिया कप फुटबाल में अली ने कुल 9 गोल दागे। वे एशियन कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने ईरान के अली डाएई के 23 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। डाएई ने साल 1996 एशियन कप में 8 गोल दागे थे।

यह भी पढ़े:-

WIvENG: रोच और गैब्रिएल की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की पहली पारी 187 रन पर ढेर

ICC विश्वकप 2019: अभ्यास मैचों का कार्यक्रम हुआ जारी, भारत का होगा इन देशों से मुकाबला

INDW vs NZW 3rd ODI: मिताली राज ने रचा इतिहास, 200 वनडे खेलने वाली बनी पहली महिला क्रिकेटर



Herald