Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs BAN : भारतीय टीम की हुई जीत, बांग्लादेश टीम के लिए बारिश बना रोड़ा

भारतीय टीम ने बेहद शानदार तरीके से बांग्लादेश को पांच रन से हरा कर जीत हासिल कर लिया। जिसके बाद फैंस जमकर इंडियन टीम की तारीफ करते नजर आ रहे है। आज के इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। जहा भारतीय टीम बीस ओवर में छह विकेट पर 184 रन हासिल किए। जिसके बाद बांग्लादेश के पास 185 रन बनाने का टारगेट सामने आ गया। लेकिन बारिश के कारण बांग्लादेश के टीम छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी।

IND vs BAN : भारतीय टीम की हुई जीत, बांग्लादेश टीम के लिए बारिश बना रोड़ा

भारतीय टीम की हुई जीत

भारतीय टीम ने बेहद शानदार तरीके से जीत हासिल कर ,सबके दिलो को जीत लिया। जिसके बाद हर तरफ भारतीय टीम की तारीफ होती नजर आ रही है। वही बांग्लादेश को जीतने के लिए अंतिम ओवर में बीस रनों की जरूरत थी। लेकिन अर्शदीप सिंह ने चौदह रन ही दिए। जहा क्रिकेटर नुरूल हसन सोहान ने एक चौका और एक छक्का लगाकर। इस मैच को आखिरी बॉल तक पहुंचाया, लेकिन वो अपनी इस टीम को सफलता नहीं दिला सके।

बात करे भारतीय टीम की तो, इनकी स्टार्टिंग काफी खराब थी। जहा ग्यारह रन पर इंडिया को फर्स्ट झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा आठ गेंदों में दो रन बनाकर पवेलियन चले गए। इसके बाद क्रिकेटर विराट कोहली व राहुल ने दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। क्रिकेटर राहुल ने टी ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय करियर का 21वां अर्धशतक लगाया है। उन्होंने बत्तीस बॉल में तीन चौके व चार छक्के लगाए। जिसके बाद वो भी पवेलियन चले गए।

IND vs BAN : भारतीय टीम की हुई जीत, बांग्लादेश टीम के लिए बारिश बना रोड़ा

बारिश के कारण बांग्लादेश टीम को हुई दिक्कत

उनके आउट होने के बाद इंडियन क्रिकेटर सूर्यकुमार व विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार सोलह बॉल में तीस रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद फील्ड में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या उतरे। और दिनेश कार्तिक सात रन बनाकर आउट हुए। वही विराट कोहली 44 बॉल में आठ चौके व एक छक्के की सहायता से 64 रन बनाए। टीम बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद ने तीन विकेट लिए।

वहीं, बांग्लादेश टीम के कैप्टन शाकिब ने भी दो विकेट लिए। और टीम इंडिया ने 184 रन बनाए। जिसके बाद बांग्लादेश की टीम के फील्ड में उतरी। इनकी शुरुआत काफी अच्छी रही, जहा सात ओवर तक कोई विकेट गंवाए बिना। बांग्लादेश के टीम ने 66 रन बना लिए थे। लेकिन सातवे ओवर के बाद ही मौसम का रुख बदल गया। और काफी तेज़ी से बारिश होने लगी। वहीं,मौसम कुछ ठीक होने के बाद बांग्लादेश के टीम फिर से फील्ड पर उतरे। तथा छः विकेट पर उन्होंने 145 रन ही बनाए। और भारतीय टीम को जीत हासिल हुई।

The post IND vs BAN : भारतीय टीम की हुई जीत, बांग्लादेश टीम के लिए बारिश बना रोड़ा appeared first on Rajasthan Trend.



Herald