स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय लिमिटेड ओवर क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल को लखनऊ की आईपीएल फ्रेंचाइज ने 17 करोड़ रुपये में खरीदा है। कोहली को पिछले मेगा ऑक्शन से पहले 2018 में RCB ने 17 करोड़ में साइन किया था। ये उनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के विराट कोहली के साथ आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाता है। लखनऊ ने राहुल के साथ ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला क्रिकेटर मार्कस स्टोइनिस को 9.2 करोड़ में और अनकैप्ड भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई को 4 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है. लखनऊ फ्रेंचाइज के मालिक संजीव गोयनका ने शुक्रवार की रात को स्टार स्पोर्ट्स के शो पर इस बात की पुष्टि की। लखनऊ, पिछले साल अक्टूबर में जुड़ी दो नई IPL टीमों में से एक है. तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के बाद लखनऊ के पास फरवरी में होने वाले मेगा ऑक्शन में जाते हुए 59.89 करोड़ रुपये बचे हैं।

IPL ने दोनों टीमों को ऑक्शन से पहले तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का मौका दिया था. इसमें से एक विदेशी खिलाड़ी को लेने की छूट थी. ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा। CVC कैपिटल के मालिकाना हक़ वाली दूसरी नई टीम अहमदाबाद आईपीएल ऑक्शन में सिर्फ 52 करोड़ के पर्स के साथ जाएगी. उसने 90 करोड़ के टोटल पर्स से 38 करोड़ रुपये तीन खिलाड़ियों को साइन करने में खर्च कर दिए हैं. अहमदाबाद ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को 15-15 करोड़ रुपये में खरीदा है. वहीं, तीसरे खिलाड़ी के रूप में फ्रेंचाइज ने शुभमन गिल (Shubman Gill( को 8 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है. अहमदाबाद ने शुक्रवार को ये भी पुष्टि की कि हार्दिक पांड्या उनकी टीम के कप्तान होंगे।
अहमदाबाद ने टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को बल्लेबाज कोच के साथ मेंटर नियुक्त किया है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा टीम के हेड कोच होंगे. साथ ही पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज विक्रम सोलंकी टीम के डायरेक्टर होंगे। लखनऊ की टीम ने ज़िम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के कोच रह चुके एंडी फ्लावर को हेड कोच नियुक्त किया है. साथ ही पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर को मेंटर बनाया है. गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स दो बार आईपीएल चैंपियन बनी थी।
Herald