स्पोर्ट्स डेस्क। वांडर्स स्टेडियम में जारी सीरीज के आखिरी और चौथे टेस्ट मैच में 492 रनों से हरा कर इतिहास रच दिया. यह मैच जीत कर दक्षिण अफ्रीका ने 48 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से कोई टेस्ट सीरीज जीती है। चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने 3-1 से जीत हासिल की. यह दक्षिण अफ्रीका की रनों के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की रनों के लिहाज से अभी तक की सबसे बड़ी हार है।
यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास की चौथी सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से कब्जा कर लिया।साउथ अफ्रीका ने चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 612 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। मेहमान टीम सिर्फ 119 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
यह साउथ अफ्रीका की रनों के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की रनों के लिहाज से अभी तक की सबसे बड़ी हार है।वर्नोन फिलेंडर ने मैच की दूसरी पारी में 21 रन देकर छह विकेट लिए। यह उनका खेल के सबसे लंबे प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। फिलेंडर ने इस मैच में टेस्ट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वह सातवें साउथ अफ्रीकी हैं।