Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsNZ : महेंद्र सिंह धोनी के चौथे वनडे खेलने पर आई अपडेट, जाने होंगे टीम का हिस्सा या करेंगे आराम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच शनिवार को बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. सीरीज के इस तीसरे वनडे मैच को भारत की टीम ने 7 विकेट से जीत लिया था और सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी. अब सीरीज का चौथा वनडे मैच 31 जनवरी गुरुवार को हैमलिटन के सेडोन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

सीरीज के तीसरे वनडे में नहीं खेले थे धोनी 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सीरीज के तीसरे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे. एमएस धोनी अपनी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते तीसरे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर थे, लेकिन सीरीज के चौथे वनडे मैच से पहले वह प्रैक्टिस करते नजर आये. जिसके चलते वह चौथे वनडे में खेल भी सकते हैं.

धोनी चौथे वनडे से पहले प्रैक्टिस करते आये नजर 

सीरीज के चौथे वनडे मैच से पहले भारतीय टीम के अनुभवी स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी प्रैक्टिस करते नजर आये हैं. धोनी ने हैमलिटन में नेट्स के दौरान जमकर अपना पसीना बहाया है.

बता दें, कि एमएस धोनी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीताई थी. धोनी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के ख़िताब से भी नवाजा गया था.

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे वनडे मैच में भी धोनी ने 33 गेंदों पर 48 रन की एक शानदार पारी खेली थी और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. अगर धोनी चौथे वनडे मैच में वापसी करते है, तो उनकी वापसी से भारतीय टीम काफी मजबूत होगी.

यहाँ देखें भारतीय खिलाड़ियों के प्रैक्टिस की तस्वीरें :

एमएस धोनी के साथ-साथ भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी भी प्रैक्टिस करते हुए नजर आये. भारतीय टीम के खिलाड़ियों के प्रैक्टिस की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsNZ : महेंद्र सिंह धोनी के चौथे वनडे खेलने पर आई अपडेट, जाने होंगे टीम का हिस्सा या करेंगे आराम appeared first on SportzWiki Hindi.