सितम्बर में होने वाले एशिया कप का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा. इस बात की पुष्टि खुद चैनल ने अपने ट्विटर हैंडल पर की है. साथ ही एक मजेदार एड वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दिखाया है कि पड़ोसी आ रहे हैं तैयार हो जाओ.

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए लिखा है, “नॉक…. नॉक…? देखो पड़ोसी आ रहे हैं नॉक-नॉक करने. आप ही देखें बेस्ट क्रिकेटर्स बैटल सिर्फ यहां.”
Knock-knock
Kaun hai?
Padosi
Padosi kaun?
Padosi jo aa rahe hai knockout karne, dekh lena!Watch Asia’s best cricketers battle it out in the Unimoni Asia Cup 2018, September 15 onwards, LIVE on Star Sports! #KnockThemOut pic.twitter.com/juc9dHSkHj
— Star Sports (@StarSportsIndia) August 13, 2018
आपको बता दें, एशिया कप की शुरूआत 15 सितंबर को होगी और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को होगा. इस साल एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और एक क्वालीफायर टीम हिस्सा लेने वाली हैं. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम और आबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले जाएंगे.
भारत का सामना पाकिस्तान से 19 सितंबर को होगा और पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद दोनों टीमों के बीच होने वाला यह पहला मुकाबला होगा. टूर्नामेंट के कार्यक्रम में अगर कोई बदलाव नहीं हुआ, तो भारत और पाकिस्तान के बीच पूरे टूर्नामेंट में फाइनल समेत तीन बार देखने को मिल सकता है.
इस साल एशिया कप के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स1 HD, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोट्स 1 हिंदी HD, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट , स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट HD, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 HD और स्टार स्पोर्ट्स तमिल में प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा एशिया कप को हॉटस्टार पर भी देखा जा सकेगा.
The post VIDEO: स्टार स्पोर्ट्स ने एशिया कप को लेकर शेयर किया मजेदार विडियो, आप भी देखे appeared first on SportzWiki Hindi.
