Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : सन्यास के 7 सालो बाद एक बार फिर शोयब अख्तर ने की वापसी की घोषणा, इस टीम के लिए की गेंदबाजी

शोएब अख्तर पाकिस्तान के एक दिग्गज तेज गेंदबाज रहे हैं. पाकिस्तान से हमने कई खतरनाक तेज गेंदबाज देखे. जिसमे से एक बड़ा नाम शोएब का है. शोएब ने सात वर्ष पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. वहीं अब उन्होंने क्रिकेट में वापसी की घोषणा की है.

शोएब ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए आखिरी मैच 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. अपने उस आखिरी वनडे मैच में शोएब अख्तर ने एक विकेट लिया था. वहीं मौजूदा समय में वह पाकिस्तान सुपर लीग की टीम लाहौर कलंदर्स से जुड़े हुए हैं.

लाहौर कलंदर्स फ्रेंचाइजी ने हाल ही में एक ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन किया. जिसका मकसद युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानना है. चयन के लिए कलंदर्स टीम गुजरांवाला स्टेडियम पहुंची, जिसके लिए चयनकर्ताओं में से एक शोएब अख्तर भी हैं.

शोएब ने की गेंदबाजी 

युवा खिलाड़ियों के चयन के दौरान शोएब अख्तर ने भी गेंद थामी और एक बार फिर मैदान में उतर पड़े. इस दौरान अख्तर ने कुछ शानदार गेंदे की. इसका उन्होंने वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा किया है.

शोएब ने ये वीडियो अपलोड करते हुए लिखा ”यहाँ मैं लाहौर कलंदर्स के लिए वापसी कर रहा हूं. कई सालों बाद गेंदबाजी की, काफी अच्छा लगा”

शोएब सबसे तेज गेंदबाजी करने वाले दुनिया के गेंदबाज रहे हैं. सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड आज भी उन्ही के नाम दर्ज है. शोएब ने टेस्ट क्रिकेट से अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. 29 दिसम्बर 1997 को उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था. इसके बाद 1998 में ज़िम्बाम्वे के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया.

शोएब ने 46 टेस्ट और 163 वनडे मैच खेले. टेस्ट में उन्होंने 178 विकेट लिए. जबकि वनडे क्रिकेट में शोएब ने 4.76 की इकॉनमी से खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 247 विकेट निकाले.

The post वीडियो : सन्यास के 7 सालो बाद एक बार फिर शोयब अख्तर ने की वापसी की घोषणा, इस टीम के लिए की गेंदबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.