Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल-11 के पहले मैच में "400" से जीती CSK तो "400" से हारी मुंबई

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 11 वे संस्करण में पहले मैच में एक अजीब वाकया हुआ। बात ये हैं कि इस मैच में मुंबई इंडियंस के कीरन पोलार्ड और चेन्नई सुपरकिंग्स के ड्वेन ब्रावो ने एक ही नंबर की जर्सी पहनी। दोनों खिलाडियों की जर्सी का नंबर था 400 . आपको बता दे दोनों के एक ही नंबर की जर्सी पहनने के पीछे एक बड़ी वजह थी जिसे हम आपको बता रहे हैं।

आपको बता दे दोनों टीमों के इन खिलाडियों के एक ही नंबर की जर्सी पहनने के पीछे इनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का हाथ था। बता दे दोनों ही खिलाडी अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए 400 नंबर की जर्सी पहनकर इस मैच में उतरे। चेन्नई की जीत के बाद अपने बयान में ब्रावो ने कहा, 'पोलार्ड 400 टी20 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं और मैं 400 विकेट लेने वाला पहला गेंदबाज हूं।

आईपीएल के 11 वे संस्करण का पहला मैच जीतने वाली टीम बनी चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत में अहम् भूमिका निभाने वाले ब्रावो ने मैच में 30 गेंद में 68 रन बनाये। ब्रावो के सात छक्के और तीन चौके वाली आतिशि पारी ने मैच का पासा पलट दिया। इस दौरान मुंबई के गेंदबाजों ने आखिरी तीन ओवर में 50 रन लुटाए। ब्राबो ने कहा, "अगले मैच से हम दोनों अपने नियमित जर्सी नंबर क्रम 47 और 55 के साथ दिखेंगे।"

उन्होंने कहा कि वो चोट से वापसी कर रहे हैं और ऐसे में ये जरूरी था कि वो अपनी शरीर का ख्याल रखें। उन्होंने कहा, 'हां, मेरे दिमाग में ये था कि अब मैं 24 साल का नहीं हूं, जैसा पहले हुआ करता था इसलिए मुझे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है इसलिए मैंने धीमी शुरुआत की। खेल में बने रहने के लिए लय को बरकरार रखने की जरूरत थी।