आईपीएल सीजन 11 अपने आक्रामक रूप में जारी है ऐसे आज हम आईपीएल सीजन के कुछ ऐसे खिलाडियों के बारे में बात कर रहे हैं जो इस बार के आईपीएल सिजा-11 को छोड़कर अपने स्वदेश को लौटने वाले हैं. आइये जाते हैं ऐसे खिलाडियों के बारे में..
1. कुल्टर नाइल:
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया का यह खिलाड़ी आरसीबी की टीम से बाहर होने वाला है. दरअसल कुल्टर को बहुत ही गंभीर चोट आयी है जिसकी वजह से उन्हें आराम की बहुत ही जरुरत है. इसलिए कुल्टर के स्थान पर न्यूजीलैंड के आलराउंडर खिलाड़ी कोरे एंडरसन को टीम में सामिल किया गया है.
2. जेसन बेहरेनद्रोफ़:
ऑस्ट्रेलिया के यह खिलाड़ी अपनी पीठ की दर्द की वजह से मुंबई इंडियंस टीम से बाहर हो चुका है. इनके स्थान पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिशेल मेक्लेनगन को टीम में लिया गया है.
3. मिचेल जॉनसन:
कोलकाता नाईट राइडर्स का यह खिलाड़ी वर्कआउट के दौरान चोट आ गयी है जिसकी वजह से इनका भी अब आईपीएल के बाकी मैचों में खेलना मुश्किल ही लग रहा है.
4. शाकिब अल हसन
सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी शकीब अलहसन को भी अंगुली में चोट लगी थी जिसके लिए इन्हें आराम करने के लिए दिया गया था ऐसे में अब देखना है कि इन्हें आईपीएल सीजन 11 के बाकी मैचों में खेलने का मौका मिलता है या नहीं.
5. मो. शमी
दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी मोहम्मद शमी को भी सड़क दुर्घटना के दौरान काफी चोटें आयी थी जिसकी वजह से इनके खेलने पर सवाल उठाया जा रहा था. लेकिन इन्हें आईपीएल में खेलने का मौक़ा मिला फिर भी शमी कुछ ख़ास नहीं कर पाए हैं ऐसे अब देखना है कि बाकि के मैचों में इन्हें खेलने का मौक़ा मिलता है या नहीं.
The post आईपीएल सीजन-11 को बीच मझधार में छोड़कर ये 5 खिलाड़ी अपने स्वदेश लौट सकते हैं appeared first on Viral News INC.