Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल11: उदघाटन मैच मे चेन्नई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी मुंबई

स्‍पोर्टस डेस्‍क। फटाफट क्रिकेट के उदघाटन मैच का रंगारंग शुभारंभ हो चुका हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण का पहला उद्घाटन मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होना हैं। आईपीएल11 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीत कर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्‍योता दिया है।

आईपीएल के 11वें संस्‍करण में महेंन्‍द्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्‍स ने गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को बल्‍लेबाजी का मौका देते हुए क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया हैं। गौरतलब हैं कि महेंन्‍द्र सिंह धोनी आईपीएल के 10वें संस्‍करण में पूणे की टीम में शामिल थे जो वापस चेन्‍नई में शामिल किये गये हैं। मुंबई इंडियंस की कमान रोहित शर्मा के हाथ में होगी और क्रिकेट के इस महासंग्राम में इन दोनो के बीच कडी टक्‍कर देखने को मिल सकती हैा। दरअसल आईपीएल नीलामी से पहले चेन्नई टीम ने 2015 की टीम से धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा को वापस रिटेन किया हैं।

आईपीएल के इस महामुकाबले में धोनी बिग्रेड के सामने रोहित एक बडी चुनौती होगी क्‍योंकि पिछले साल मुंबई इन्‍ही के दमदार प्रदर्शन की बदौलत चैंपियन बना था। इससे पहले भी रोहित के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस तीन बार चैम्पियन बन चुका है। मुंबई ने इस सत्र के लिए रोहित के अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को रिटेन किया था।