आईपीएल के 11वें सीजन का आगाज सात अप्रैल से शुरू हो चुका है। आईपीएल में कम समय में ही चौके छक्को के साथ कई रिकॉर्ड भी देखने को मिलते है।आईपीएल के 11वें सीजन का रोमांच अब धीरे-धीरे सिर चढ़कर बोलने लगा है। इस सीजन में आईपीएल में 8 टीमें अपना भाग्य आजमाने मैदान में नजर आ रही है। हर टीम अपने अलग अलग अंदाज़ में खेलते नज़र आ रहे है। इस सीजन बल्लेबाज में टीम ने अपना अच्छा प्रदर्सन दिखया है। आइये जानते है वो कौन कौन है।
आईपीएल के 11वें सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेले जा चुके है। रोहित शर्मा ने आईपीएल के 11वें सीजन का पहला छक्का लगाने में कामयाबी हासिल की थी। रोहित के बल्ले से ही इस सीजन का पहला छक्का लगा था।
आईपीएल के 11वें सीजन में एबी डिविलियर्स रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर की ओर से छक्के चौके लगाते नजर आ रहे है। एबी ने इसके साथ अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। इस सीजन का 100वां छक्का डिविलियर्स के बल्ले से ही निकला है।