Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2018 LIVE : दिल्ली ने पंजाब के सामने रखा 167 रनो का लक्ष्य

जालन्धर। आईपीएल 2018 के दूसरा मकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बिच खेला जा रहा है और इसी बीच टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 166 रन बनाए और किंग्स इलेवन पंजाब को जीत के लिए 167 रनों का टारगेट दिया दिल्ली की शुरुआत हालांकि खराब रही।

लेकिन इसके बावजूद गंभीर और मौरिस के सहारे टीम निर्धारित 20 ओवर में पंजाब को 167 का मजबूत टारगेट दे गई। दिल्ली डेयरडेविल्स के ओपनर कोलिन मुनरो मात्र 4 रन पर आईपीएल में डैब्यू कर रहे जादरान का शिकार बन गए।

इसके बाद श्रेयस ईय्यर (11) खेलने आए लेकिन एक छक्का लगाने के बाद वह भी अक्षर पटेल की गेंद को ऊंचा उठाने के चक्कर में राहुल को कैच थमा बैठे। क्रीज पर फिर विजय शंकर ने पैर रखा। शंकर ने 13 गेंद में 13 रन बनाए।मोहित शर्मा की गेंद पर शंकर जब आऊट हुए तब दिल्ली का स्कोर 77 पर 3 हो गया था।

इसके बाद ऋषब पंत ने महज 13 गेंद में 28 रन बनाकर रनों की गति को समझाया। इस बीच 55 रन बनाने वाले कप्तान गौतम गंभीर 55 रन पर रन आऊट हो गए। राहुल ट्वेटिया ने 9 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर पगबाधा आऊट हो गए। क्रिस मौरिस (27) और डैनियल क्रिस्टियन (13) ने अंत के ओवरों में कुछ तेज रन बनाए और दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।