Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2018: क्रिकेट के महासंग्राम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और किंग्स इलेवन पंजाब में होगी भिडंत

स्‍पोर्टस डेस्‍क। फटाफट क्रिकेट के इस घमासान में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जायेंगा। आज आरसीबी की कमान तेजतर्रार बैटसमैन विराट कोहली के हाथों में होगी, वही किंग्स इलेवन पंजाब का पूरा दरोमदार बेहतरीन स्‍पीनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन पर होगा। ये मैचबेंगलुरू के चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेला जायेगा।

आईपीएल के इस 11वें संस्‍करण में इस मैच से पहले विराट के टीम आरसीबी ने पीछला मुकाबला केकेआर से था, जिसमें आरसीबी को हार का मुंह देखना पडा था। इस मैच में सुनील नरेन की आतिशी पारी के कारण आरसीबी ने जीता हुआ मैच गवा दिया था, जिसके चलते विराट सेना पर आज जीत हासिल करने का दबाव बना हुआ हैं। आज आरसीबी

बात अगर किंग्‍स इलेवन पंजाब की करें तो पंजाब ने पिछला मैच दिल्ली डेयरडेविल्स को हरा दिया हैं। इस टीम में लोकेश राहुल अच्‍छी फॉर्म में हैं जिसके चलते टीम को उनसे बहुत उम्‍मीदें हैं। राहुल ने पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ मात्र 14 गेंदों में अर्धतशतक जड़ा था।

पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, युवराज सिंह, डेविड मिलर, मार्कस स्टोयनिस, मयंक अग्रवाल, करूण नायर, अक्षर पटेल, एजे टाई, मोहित शर्मा और मुजीब उर रहमान।

बेंगलुरू: विराट कोहली (कप्तान), ब्रेंडन मैक्‍कुलम, एबी डिविलियर्स, क्रिस वोक्स, क्विंटन डिकॉक, सरफराज खान, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मनदीप सिंह और कुलवंत खेजरोलिया।