स्पोर्ट्स डेस्क:आज ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज से होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया में पांचवीं बार ये गेम्स हो रहे हैं। खबरों की माने तो ये अब तक का सबसे महंगा कॉमनवेल्थ गेम्स हो सकता है। भारतीय समयानुसार ये आयोजन दोपहर में करीब तीन बजे शुरू होगी।
भारत में इसका लाइव टेलिकास्ट सोनी सिक्स, सोनी सिक्स एचडी, सोनी टेन 2, सोनी टेन 2 एचडी में होगा। इस कॉमनवेल्थ गेम्स में 71 देश हिस्सा ले रहे हैं और इन खेलों में 24 प्रतियोगिताएं होगी। भारत केवल 15 प्रतियोगिताओं में भाग लेगा। पी.वी. सिंधु भारत की ओर से ध्वजवाहक की जिम्मेदारी संभालेंगी।
भारत ने बैडमिंटन, हॉकी, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, साइकिलिंग ट्रैक, हॉकी, लॉन बॉल्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, रिदमिक जिम्नास्टिक्स, निशानेबाजी, स्क्वाश, तैराकी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्ती में भाग लेगा। कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं और आतंकवादी हमले जैसी घटना से बचाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।